GohanaReligion

गोहाना में अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस मनाया गया ; इस अवसर पर सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के शहरों व गांवों में हुऐ यज्ञो में 11 हजार लोगों ने डाली आहुति

गोहाना :- राष्ट्र हित मंच द्वारा रविवार को अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के शहरों व गांवों में प्राचीन पद्धति से यज्ञ किए गए, जिनमें 11 हजार लोगों ने आहुति डालीं। इस कार्यक्रम का सान्निध्य महंत हरिओम महाराज ने किया, जबकि संयोजन राष्ट्र हित मंच के अध्यक्ष पंडित परशुराम गौड़ ने किया। परशुराम गौड़ ने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए यज्ञ एक आधारशिला है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसके कुछ भाग विशुद्ध आध्यात्मिक हैं। यज्ञ से संपूर्ण वातावरण पवित्र और देवमय बन जाता है। यज्ञ मनोकामनाओं को सिद्ध करने वाला होता है। इसी उद्देश्य से मंच द्वारा लोकसभा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस मनाया और हर घर यज्ञ का संदेश दिया गया। उनके अनुसार गोहाना क्षेत्र में शहर के साथ बड़ौता गांव में सरपंच संजू के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई और उसके बाद यज्ञ किया।

इसी तरह बीधल, बली ब्राह्मणान, भंडेरी, छिछड़ाना समेत विभिन्न जगहों पर यज्ञ किए गए। इस अवसर पर पंडित धर्मबीर गौड़, सरपंच बिजेंद्र, नंदकिशोर गौड़, मनोज पहलवान, श्यामफूल शर्मा, राजकुमार, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, महावीर गुप्ता, उमेश शर्मा, जगदीश चहल, अनिल गौड़, देव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button