AdministrationSonipat

सोनीपत के लघु सचिवालय परिसर के कार्यालयों में करीब 50 से अधिक क्लर्कों को किया गया इधर-उधर ; पुराने लोगों की जगह नए क्लर्कों को जगह दी है।

सोनीपत :- सोनीपत डीसी डॉ. मनोज कुमार ने जिलेभर में बड़ी संख्या में क्लर्कों की सीटें बदल दी हैं। इनमें से कई लंबे समय से एक ही सीट पर थे। दिखावे के लिए कुछ दिन दूसरे विभागों में अपना तबादला करा लेते थे, फिर जुगाड़ लगाकर अपनी पुरानी सीट पर आ जाते थे। डीसी ने निर्देश दिए गए हैं कि अपने कार्य किसी तरह की लापरवाही न करें। कोई शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की भी चेतावनी है। लघु सचिवालय परिसर के कार्यालयों में करीब 50 से अधिक क्लर्कों को इधर-उधर किया गया है। हालांकि बड़ी संख्या में क्लर्कों का कार्य का ज्ञान नहीं है। जिसके कारण काम कुछ दन थोड़ा प्रभावित जरूर होगा। कार्यों की सबसे अधिक पेंडेंसी मोटर रजिस्ट्रेशन कार्यालय की है। 10 दिन पुरानी गाड़ियों की भी फाइल नहीं निकल रही है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नव नियुक्त क्लर्क से बातचीत करने पर उसने कहा कि अभी कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। सोनीपत. ट्रांसफर के बाद तहसील में रजिस्ट्री चेक करता नया रजिस्ट्री क्लर्क। डीसी ने जो तबादला लिस्ट जारी की है, इसमें तीन साल पहले भर्ती कई क्लर्कों को अहम सीटों भेजा गया है । इनको कहीं पर रीडर तो कहीं पर रिकॉर्ड सहेजने के लिए लगाया गया था। डीसी के अधीन कार्यरत क्लर्कों की पोस्टिंग और ट्रांसफर का अधिकार डीसी के पास होती है। रजिस्ट्री क्लर्क, खजाना कार्यालय, मोटर वेहिकल क्लर्क, ड्राइविंग लाइसेंस क्लर्क, पीएल ब्रांच, आर्म्स लाइसेंस आदि स्थानों पर पोस्टिंग के लिए सिफारिश तक लगती रही हैं।

ट्रांसफर और पोस्टिंग सामान्य काम है। लेकिन हमने पुराने लोगों की जगह नए क्लर्कों को जगह दी है। नए लोग उत्साह से काम करेंगे। लंबे समय से जो लोग घूम फिरकर वहीं आ रहे थे, उन्हें हटाकर फ्रेश लोगों को सीट दी गई है। आम जनता को सरकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ मिले और उनके कार्य सुव्यवस्थित तरीके से हो यह प्रयास हैं।

-डॉ मनोज कुमार, डीसी सोनीपत।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button