Gohana

मेन बाजार में कपड़े की दुकान के सेल्समैन ने दूसरे सेल्समेन पर तेज धारदार हथियार से हमला कर घायल किया

मेन बाजार में कपड़े की दुकान पर एक सेल्समैन ने दूसरे सेल्समैन योगेश पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। दुकान पर काम कर रहे दूसरे कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद योगेश को घर भेज दिया। योगेश ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

वार्ड-11 के योगेश ने बताया कि वह मेन बाजार में बजाज क्लाथ हाउस में सेल्समैन है। दुकान पर मेन बाजार निवासी प्रवीन भी काम करता है। उसने प्रवीन को दुकान का काम करने को कहा। इस पर उसने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसके हाथों पर चोटें लगी। दूसरे कर्मचारियों ने उसे छुड़वाया। आरोप है कि प्रवीन ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button