AdministrationEducationSonipat

राजकीय स्कूलों के प्रत्येक जिलो के 110 मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग लेकर जाएगा शैक्षणिक भ्रमण पर

सोनीपत :- राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग शैक्षणिक भ्रमण पर लेकर जाएगा। 110 विद्यार्थियों व शिक्षकों का दल पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान साइंस सिटी कपूरथला, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, अटारी बॉर्डर, जलियांवाला बाग व कुरुक्षेत्र में मुख्य स्थानों पर भ्रमण करेगा। इसके लिए विभागीय तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की तरफ से 11वीं कक्षा में विज्ञान विषय या 10वीं कक्षा में 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। जिसमें प्रत्येक जिले से अधिकतम 110 विद्यार्थियों व शिक्षकों का दल रवाना होगा। इसमें 100 विद्यार्थी (50 लड़के व 50 लड़कियां) और विज्ञान विषय के 10 अध्यापक ( 5 अध्यापक, 4 अध्यापिकाएं व 1 नोडल अधिकारी) शामिल रहेंगे। भ्रमण को लेकर जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार और जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. नीति को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अभिभावकों से सहमति पत्र लिया जाएगा चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों से सहमति पत्र भी लिया जाएगा। इसको लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को पत्र लिखकर चयनित विद्यार्थियों की सूची भी मांगी है। इस दौरान विद्यार्थी कपूरथला, अमृतसर, अटारी बॉर्डर व कुरुक्षेत्र में विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button