Administration

जलापूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को पेयजल संरक्षण का दिया संदेश

गोहाना :- जलापूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को बिचपड़ी गांव में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत कर्मचारियों ने ग्रामीणों को पेयजल संरक्षण का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बीआरसी रामरत्न ने कहा कि विभाग गांव में प्रत्येक घर तक पेयजल सप्लाई पहुंचा रहा है। जागरूकता के अभाव में लोग पेयजल को बर्बाद कर रहे हैं। आवश्यकतानुसार पानी एकत्रित करने के बाद ग्रामीण नल को खुला छोड़ देते हैं। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ नालियों में बह जाता है। पेयजल संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए पेयजल का संरक्षण किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने ग्रामीणों को पेयजल एकत्रित करने के बाद नल को बंद करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पानी को संरक्षित करने में सभी ग्रामीण भागीदार बनें।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button