उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा सरकार से अधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों से ही विदेश जाने के लिए संपर्क करें

सोनीपत :- अभिभावकों को शिक्षा, रोजगार व अन्य उद्देश्यों के लिए विदेश भेजने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने वाले अनाधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों से सावधान रहने की जरूरत है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे सरकार की ओर से अधिकृत ट्रेवल एजेंट एवं एजेंसियों से ही विदेश जाने के लिए संपर्क करें और अच्छी तरह से पूछताछ कर लें। हरियाणा सरकार कबूतरबाजी को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकार की ओर से कबूतरबाजों से बचने के लिए जनहित में टोल फ्री नंबर 8053003400 जारी किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि सरकार प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार इस बारे लोगों को जागरूक व सावधान किया जाता है। आमतौर पर देखने में आता है कि विदेश भेजने के नाम पर लोगों से पैसे ठगने वाले एजेंट पंजीकृत नहीं होते हैं। इसलिए ऐसे एजेंटों से आमजन को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।


