गोहाना :- गुरुवार को ब्रह्माकुमारी बहनें काठमंडी में पटेल बस्ती में पहुंची जहां उन्होंने सोनीपत विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार मित्तल को रक्षा सूत्र बांधा तथा उनकी दीर्घायु के साथ अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
राम कुमार मित्तल गोहाना टैक्स बार एसोसिएशन
के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह शहर के गीता विद्या मंदिर के
अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह अग्रवाल सभा, गोहाना का भी
सफल नेतृत्व कर चुके हैं। वह गोहाना भाजपा मंडल के
अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वाह भी कर चुके हैं।
हुकमचंद मंडी स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम से दीदी
गोविंदा के साथ दीदी सोनिया और दीदी सुनीता की टीम
राम कुमार मित्तल के निवास पर पहुंची। ब्रह्माकुमारी बहनों ने राम कुमार मित्तल के साथ उनकी धर्मपत्नी माधुरी मित्तल को भी रक्षासूत्र बांधा।
ब्रह्माकुमारी बहनें राजस्थान में माउंट आबू मुख्यालय गई हुई थीं। वहां से वह गुरुवार तड़के ही लौटीं। हालांकि दीदी गोविंदा को 103 डिग्री टेम्परेचर था, इस के बावजूद वह दीदी सोनिया और दीदी सुनीता के साथ रक्षा
सूत्र बांधने के लिए पहुंचीं।



