हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ रविवार को नलवा हलके के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचे। यहां मंच से धनखड़ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ उन्होंने कहा कि यह उनका 11वां पन्ना प्रमुख सम्मेलन है। सरकार के नौ साल पूरे होने पर आज से प्रचार शुरू कर रहे हैं।
धनखड़ ने पहलवानों के मुद्दे पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और उनके बेटे सांसद दीपेंद्र हुड्डा का नाम लिए बिना निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां पर ऐसे बाप- बेटा भी हैं, जो तीन-तीन बार पहलवानों के धरने पर गए, लेकिन जिस दिन हंगामा हुआ उस दिन धरने के नजदीक नहीं गए। कांग्रेसी तो ऐसे हैं, जिस दिन जरूरत पड़ गई, उस दिन नजर नहीं आते। ये मायावी हैं।
उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों की शिकायत पर एफआईआर हो गई। जांच चल रही है, न्यायालय पर विश्वास रखना चाहिए। सब लोग इस बात के पक्ष में है कि उन्हें न्याय मिले।


