GohanaPatriotism

राजगुरु महान देशभक्त थे,देश को आजाद करवाने में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण थी ;राजगुरु ने 1928 में भगत सिंह के साथ ब्रिटिश अधिकारी जेपी सांडर्स की करी थी हत्या ; 21 साल की उम्र में देश के लिए झूले फांसी पर

गोहाना :- आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने सेक्टर 7 में स्थित भगवान परशुराम आश्रम में शहीद राजगुरु की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य वक्ता सुरेश सेतिया ने कहा कि राजगुरु महान देशभक्त थे। देश को आजाद करवाने में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। राजगुरु ने 1928 में भगत सिंह के साथ ब्रिटिश अधिकारी जेपी सांडर्स की हत्या की थी। क्रांतिकारी राजगुरु 21 साल की उम्र में देश के लिए फांसी पर चढ़ गए थे। मौके पर अमरनाथ शर्मा, आजाद सिंह डांगी, सुभाष शर्मा, समुंद्र दास, रणवीर शर्मा, रामभज शर्मा, अनिल भारद्वाज, राज सिंह व जयपाल भनवाला आदि उपस्थित थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button