PanipatReligion

मुख्य मंत्री आज पानीपत में मनाएगे तीज ; मनोहर लाल 25 हजार महिलाओं को देंगे तीज की कोथली ; केवल महिलाऐं कर पाएगी प्रवेश, दुल्हन की तरह सज्जा समारोह स्थल

पानीपत :- पानीपत में शनिवार को राज्य स्तरीय तीज महोत्सव मनाया जाएगा। प्रदेश में पहली बार राज्य स्तरीय तीज महोत्सव में CM मनोहर लाल मुख्यातिथि होंगे। सेक्टर 13-17 के गुरु तेग बहादुर मैदान में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय तीज महोत्सव की प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह त्योहार महिलाओं को समर्पित रहेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब 25 हजार महिलाओं के पहुंचने की संभावना है। स्थानीय पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल 101 से ज्यादा महिलाओं को सम्मानित करेंगे व 25 हजार से ज्यादा महिलाओं को तीज की कौथली प्रदान करेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पुरुषों के प्रवेश पर रोक
डीसी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि कार्यक्रम में वे ही पुरूष प्रवेश कर सकेंगे, जिन्हें प्रशासन की ओर से आई कार्ड उपलब्ध होंगे। उन्हीं अधिकारियों को भी कार्यक्रम के अन्दर जाने की अनुमति दी गई है, जिनकी ड्यूटी लगाई गई है। बिना अधिकृत परिचय पत्र के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी समारोह स्थल में अन्दर प्रवेश नहीं कर सकेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री दीप प्रज्ज्वलन कर करेंगे।

35 स्टालों पर फूड कोर्ट उपलब्ध
इसमें 55 के करीब स्वयं सहायता समूह के स्टॉल लगेंगे। 35 स्टॉलों पर फूड कोर्ट उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम में 500 के करीब बसों में महिलाएं विभिन्न जिलों से शामिल होंगी। अलग से ट्रेफिक प्लान प्रशासन की तरफ से जारी किया गया है। जिन महिलाओं को राज्य स्तरीय तीज महोत्सव में कौथली देकर सम्मानित किया जाएगा, उनके बैठने की मंच के साथ व्यवस्था की गई है। पूरा समारोह स्थल सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button