GohanaPatriotism
वजीरपुरा गांव में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने मनाई महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती
गोहाना :- वजीरपुरा गांव में बुधवार को आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती मनाई। उन्होंने अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मोर्चा के संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने कहा कि महारानी अवंती बाई लोधी ने देश के स्वाभिमान के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया। 1857 की क्रांति के समय मध्य प्रदेश की महारानी अवंती बाई लोधी ने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों से जमकर लोहा लिया था। उनका भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है। हमें उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर रामकुमार, चांदराम, विजेंद्र, सुरेश, टिंकू, कर्मवीर, पतासो देवी, सुमन, पिंकी आदि उपस्थित थे।



