GohanaPatriotism

गोहाना के राजकीय महिला कॉलेज और बड़ौता कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

गोहाना :- राजकीय महिला कॉलेज और बड़ौता कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। महिला कॉलेज की स्वयं सेविकाओं ने शहर में एनएसएस प्रभारी नीरज दहिया के नेतृत्व में रैली निकाली। उन्होंने शहरवासियों को अपने घर की छतों पर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य सतीश कुमार, चांद सिंह मोर, प्रियंका आदि उपस्थित थे। वहीं बड़ौता कॉलेज में विद्यार्थियों ने प्राध्यापक सरिता मलिक के नेतृत्व में बड़ौता गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य संदीप, गीता, कविता, ज्योति, निकिता, विनोद, राजेश सिवाच व संतोष कुमार उपस्थित थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button