GohanaPatriotism

बीपीएस महिला विवि में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।

गोहाना :- बीपीएस महिला विवि में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें कुलपति प्रो. सुदेश व कुलसचिव डॉ. नीलम मलिक भी शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि विवि में 14 व 15 अगस्त को विशेष आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। 14 अगस्त महिला विवि के संस्थापक भगत फूल सिंह का दिवस है। इस दिन उनका 81 वां बलिदान दिवस व पद्मश्री बहन सुभाषिनी का 109 वां जन्म दिवस मनाया जाएगा। वहीं एक विस्तृत व्याख्यान का भी आयोजन किया जाएगा। मौके पर भिवानी से सांसद धर्मबीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में भैंसवाल गुरुकुल के प्रथम स्नातक विधिनिधि के पुत्र व कुरुक्षेत्र विवि के सेवानिवृत प्रो. भीम सिंह भगत फूल सिंह से जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा करेंगे। उनकी पुत्री डॉ. विद्युलता चहल विशिष्ट अतिथि होंगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button