सोनीपत :- 35 दिन धरनारत क्लर्कों की हड़ताल लगातार चल रही है। क्लर्कों का हौंसला अफजाई करने के लिए रागिनी गायकों को बुलाया जाने लगा है। गायक अपने गायकी में वेतन को जोड़कर उनका हौंसला बढ़ा रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से कोई पहल नहीं किए जाने की वजह से क्लर्कों में रोष भी बढ़ रहा है। क्लर्कों ने कहा कि 35400 की मांग पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी तथा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे।
लिपिको का कहना है कि जब तक सरकार 35400 की मांग पूर्ण नहीं कर लेती तब तक वह यह धरना नहीं उठाएंगे और पूरी ताकत से धरने पर लगे रहेंगे और जनता को भी अपनी जायज मांग के बारे बताएगे। भाईचारे को बढ़ाएंगे तथा इसे जनांदोलन बनाएंगे। जोनल कोऑर्डिनेटर कुलदीप सिंह, जिला कोऑर्डिनेटर विक्रम लठवाल, जिला प्रधान राजेश राणा, डीसी ऑफिस के प्रधान विकास दहिया, डिस्ट्रिक्ट नाजिर राजेश खटकड़, महिला शक्ति में सुदेश कुमारी व सूरज कौर ने संदेश दिया।



