AdministrationSonipat

हरियाणा सरकार ने ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा‘ मोबाइल एप्लीकेशन करी लांच ; इस APP से किसान कर सकेंगे अपनी पूरी फसल का घर बैठे पंजीकरण

सोनीपत ;- हरियाणा सरकार की ओर से किसान हित में ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा‘ मोबाइल एप्लीकेशन लांच की गई है। इस एप्लीकेशन की सहायता से किसान घर बैठे अपनी पूरी फसल का पंजीकरण कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जो किसान एंड्रायड मोबाइल का प्रयोग करते है ऐसे सभी किसानों के मोबाइल में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल की एप डाउनलोड करवाई जा रही है, जिससे किसान फसलों का ब्योरा स्वयं भी दर्ज कर सकते है। उन्होंने बताया कि एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। उपायुक्त ललित सिवाच ने जिला के किसानों से आह्वान किया कि वे 16 अगस्त तक अपनी फसलों का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर अवश्य करवाएं ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी द्वारा की जा सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसान अपने बैंक में जाकर अपनी फसल का बीमा करवा सकते है और गैर ऋणी किसान कॉमन सर्विस सेंटर से जाकर बीमा करवा सकते हंै। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा स्पेशल टीमें गठित कर ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button