गोहाना :- बाल भारती विद्यापीठ स्कूल के खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी प्रतियोगिता में तीन पदक जीते। खिलाड़ी आयुष ने 50-52 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण, देव कौशिक ने 32 किलोग्राम व अभिमन्यु ने 35 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन नाहरा-नाहरी गांव में हुआ था। मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर प्राचार्या सुमन कौशिक ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के दूसरे विद्यार्थियों को भी शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी महत्व देने का संदेश दिया। खेल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाने के लिए मंच प्रदान करते हैं। खेलों में शामिल होकर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।
Related Articles
गेहूं खरीद व उठान कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त-उपायुक्त नेहा सिंह
5 days ago
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ गोहाना में की गई कार्रवाई, 04 स्टॉकिस्टों प्रतिष्ठानों पर लगया गया 85 हजार रूपये का जुर्माना
6 days ago

