GohanaPatriotism

आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने रविंद्र नाथ टैगोर की पुण्यतिथि मनाई।

गोहाना :- शहर में महम रोड स्थित सैन भगत धर्मशाला में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने सोमवार को रविंद्र नाथ टैगोर की पुण्यतिथि मनाई। उन्होंने टैगोर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता आजाद सिंह दांगी ने कहा कि रविंद्र नाथ टैगोर राष्ट्रगान के रचयिता, महान दार्शनिक, साहित्यकार व कवि थे। राष्ट्रगान की रचना कर उन्होंने देश को संगठित करने का कार्य किया। रविंद्र नाथ टैगोर भारत के सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुनर्जागरण व्यक्तित्वों में से एक थे। वे देशभर में गुरुदेव के नाम से भी विख्यात थे। इस अवसर पर सुभाष, जगमहेंद्र बाजवान, धर्मवीर, रामफल, रामनिवास, रामदिया, जय सिंह, जगदेव, रघुवीर मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button