गोहाना वासी होंगे 14 अगस्त को फतेहाबाद में मनाए जाने वाले द्वितीय विभाजन विभीषिका समृद्धि दिवस में शामिल
गोहाना :- शहर के दुर्गा भवन मंदिर में सोमवार को पंचनद स्मारक ट्रस्ट की गोहाना इकाई के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें उन्होंने 14 अगस्त को फतेहाबाद में मनाए जाने वाले द्वितीय विभाजन विभीषिका समृद्धि दिवस में शामिल होने का निर्णय लिया। युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गेरा ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 1947 के बंटवारे में मारे गए लोगों की याद में मनाया जाएगा। पहला विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस बीते वर्ष 14 अगस्त को कुरुक्षेत्र में मनाया गया था। दूसरा स्मृति दिवस इस बार फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बंटवारे में मारे गए लोगों की याद में कुरुक्षेत्र में पंजाबी धाम स्मारक भी तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर इंद्रजीत विरमानी, विजय मग्गो, सन्नी डग, ओपी तनेजा, रमन भाटिया, केएल पिपलानी, संजय मेंहदीरत्ता, महेश त्रिखा, रमेश खुराना, सुरेश धवन, यश मलहोत्रा, अरुण बड़ौक, सुमित कक्कड़, हैप्पी सरदाना, सुनील राजपाल मौजूद रहे।



