Gohana

बरसात से जर्जर हुई उपमंडल की चार सड़के ; PWD ने तैयार की रिपोर्ट

गोहाना :- उपमंडल में बीते दिनों से बार-बार हो रही तेज बरसात ने किसानों की फसलों के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी की सड़कों को नुकसान पहुंचाया है। बरसात से उपमंडल की चार सड़कों को अधिक नुकसान हुआ है। जलभराव व पानी के बहाव से सड़कों के फुटपाथ की मिट्टी और कंक्रीट की लेयर को नुकसान हुआ है। बरसात से सड़कों को हुए नुकसान को लेकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने भी रिपोर्ट तैयार कर ली है। बरसात से खेतों में चार से पांच फीट तक जलभराव है। इससे किसानों की फसलें खराब हो रही हैं।

बरसात का असर फसलों के साथ-साथ क्षेत्र की सड़कों पर भी पड़ा है। बरसात से क्षेत्र की कई सड़कें जर्जर हो गई हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। कई सड़कों पर गड्ढों की गहराई दो फीट तक है। इससे वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। गड्ढों के कारण दुपहिया वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। इससे वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बाइपास व महम रोड का होना है नवनिर्माण महम रोड और बाइपास रोड का नवनिर्माण किया जाना है। पीडब्ल्यूडी को दोनों सड़कों के नवनिर्माण की मंजूरी भी मिली हुई है। बरसात सीजन के चलते दोनों ही सड़कों का नवनिर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि महम रोड के नवनिर्माण पर करीब दस करोड़ रुपए और बाइपास रोड पर 2.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बरसात सीजन में क्रक्रीट का कार्य नहीं किया जा सकता है। इससे रोड मजबूत नहीं बनेगा, जिससे समय से पहले ही रोड टूटना शुरू हो जाएगा।

बरसात सीजन खत्म होने पर की जाएगी सड़कों की मरम्मत बरसात के कारण क्षेत्र की कई सड़कों को नुकसान हुआ है। सड़कों की मरम्मत बरसात सीजन खत्म होने के बाद करवाई जाएगी। – अशोक कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button