Gohana
जिला पार्षद स्वीटी मलिक ने मेन रास्ते से शिव मुक्ति धाम तक गली के निर्माण का किया शुभारंभ
गोहाना :- तिहाड़ मलिक में मेन रास्ते से शिव मुक्ति धाम तक गली का निर्माण किया जाएगा। इसका शुभारंभ शुक्रवार को जिला पार्षद स्वीटी मलिक ने किया। कार्यक्रम के आयोजक कटार सिंह मलिक के अनुसार गली की हालत काफी दिनों से जर्जर थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने जिला पार्षद स्वीटी मलिक से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने गली का निर्माण जिला परिषद की ग्रांट से करवाने का निर्णय लिया। अब इसका निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर कोच राजेश मलिक, फतेसिंह, राममेहर, उमेद सिंह, सुरेंद्र मलिक, सुभाष, महेंद्र, जय सिंह, रामफल, बलबीर, सतपाल, कुलबीर आदि मौजूद रहे।



