GohanaReligion

शहर की ईदगाह कॉलोनी में शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की।

गोहाना :- शहर की ईदगाह कॉलोनी में शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान कॉलोनी के दोनों गेटों को बंद रखा और बाहर से आने वालों की एंट्री पर रोक लगाई गई। वहीं नमाज का समय बदलकर अन्य दिनों की बजाय 45 मिनट पहले ही अदा की गई। नूंह के बाद अन्य जिलों में हुई हिंसा के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट है। इसी को लेकर गोहाना शहर में जहां पुलिस बीते तीन दिन में दो बार फ्लैग मार्च निकाल चुकी है, वहीं ईदगाह कॉलोनी में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अब शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की गई। बताया गया है कि इस दिन को इस्लाम में सब दिनों का सरदार माना जाता है, जिसके चलते समाज के लोग एकत्रित होते हैं। मस्जिद में अन्य दिनों की बजाय 45 मिनट पहले ही नमाज अदा की गई, जिसमें कॉलोनी के ही लोग शामिल रहे। इसको लेकर कॉलोनी के दोनों गेटों को बंद किया गया और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिसकर्मियों ने छोटे गेट से ही लोगों को आने-जाने दिया। बाहर से आने वाले लोगों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button