Gohana

18 लाख से बनेगी गली नप की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने किया शुभारंभ

गोहाना :- शहर के वार्ड-5 में गली के निर्माण कार्य का शुक्रवार को नप की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गली के निमार्ण पर करीब 18 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही गंदे पानी की निकासी के लिए भूमिगत पाइपलाइन दबाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों वार्ड पार्षद सुजीता डांगी ने उन्हें खस्ता गली के बारे में अवगत करवाया था, जिसके बाद नप की टीम को इसका एस्टीमेट लेकर काम जल्द शुरू करवाने के लिए कहा था। अब जल्द ही गली का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, जिसकी सुविधा लोगों को मिलेगी। इस मौके पर एमई बृजेश हुड्डा, जेई अंकित धनखड़, बलजीत दांगी, अमन चहल, संजय, कृष्ण संदीप, विशाल चहल, कविता, रोशनी, सुनीता आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button