Gohana

85 एमएम बरसात से फसल हुई ख़राब ; छह माह तक बिजली बिल माफ करने की मांग

गोहाना :- क्षेत्र में बुधवार रात हुई करीब 85 एमएम बरसात से जलभराव की समस्या तो बढ़ी गई वहीं गांधी नगर में एक मकान का फर्श धंस गया जिससे दीवारों में दरार आ गई। मकान मालिक मूर्ति ने बताया कि उनके मकान के पीछे खाली प्लाट है, जिसमें कई फीट तक पानी भरा हुआ है। इस पानी के नींव में भरने से मकान का फर्श धंस गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उधर बरसात का पानी खेतों में भरा होने से किसानों की फसलें और वहां लगे ट्यूबवेल खराब हो रहे हैं। गुरुवार को भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल के नेतृत्व में किसानों ने फसलों व ट्यूबवेलों के मुआवजे की मांग को लेकर सीएम के नाम एसडीएम आशीष वशिष्ठ को ज्ञापन दिया। इसके साथ ही छह माह तक बिजली बिल माफ करने की मांग की। नरवाल ने कहा कि उपमंडल में खेतों में पानी का स्तर चार से पांच फीट तक है। इससे हजारों एकड़ की फसलें खराब हो गई हैं। इसके साथ ही ट्यूबवेल, मोटर और डीजल इंजन भी खराब हो गए हैं। किसानों को केवल फसलों का ही मुआवजा दिया जाता है। जबकि मोटर व इंजन खराब होने से किसानों को हजारों रुपए का नुकसान होता है। सरकार से स्पेशल गिरदावरी करवाकर 40 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। किसानों ने ट्यूबवैल और मोटरों का भी अलग से मुआवजा देने की मांग की। इस अवसर पर कृष्ण मलिक, बिजेंद्र सिंह, गंगाराम, राजबीर, रमेश, रामचंद्र, भगत सिंह आदि उपस्थित थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button