Gohana

नगर परिषद पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र से पानी निकासी हेतु ड्रेन नंबर आठ तक दबाएगा भूमिगत पाइप लाइन

गोहाना :- नगर परिषद पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में पानी निकासी ड्रेन नंबर आठ तक भूमिगत पाइप लाइन दबाएगा। 18 लाख रुपए की इस योजना का गुरुवार को नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने पाइप लाइन दबाने के कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि शहर में पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र के दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं को अधिक बरसात होने पर जलभराव का सामना करना पड़ता है। इससे ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। दुकानदारों द्वारा पानी की निकासी करवाने की उचित व्यवस्था करने की मांग की गई थी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शहरवासियों की सुविधा के लिए पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में पानी निकासी के लिए भूमिगत पाइप लाइन दबाई जाएगी। पाइप लाइन से पानी की निकासी बेहतर ढंग से हो सके, इसके लिए पाइप का साइज 24 इंच रखा गया है। पाइप लाइन दबाने का कार्य एक सप्ताह में पूरा करने का टारगेट रखा है। पाइप लाइन दबाने के बाद लोगों को इस क्षेत्र में जलभराव का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर जेई अंकित धनखड़, पार्षद मुकेश देवगन, नीरज मेहता, सुशील मेहता, गुलशन कुमार, धर्मेंद्र आदि उपस्थित थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button