गोहाना :- हिसार में आयोजित हुई स्टेट सब जूनियर ब्वाय और गर्ल्स ग्रैपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में पुठी गांव के खिलाड़ी शिवम मलिक ने स्वर्ण पदक जीता। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने पर शिवम का चयन राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया गया। चैंपियनशिप 29 और 30 जुलाई को हुई। गांव पहुंचने पर परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने पदक विजेता खिलाड़ी शिवम को सम्मानित किया। शिवम ने बताया कि उसका पिता राजकीय स्कूल माहरा में पीटीआई शिक्षक है। खेलों के प्रति उसका लगाव घर से ही हुआ था। उसके पिता शमशेर मलिक का भी खेलों के प्रति काफी रुझान है।
Check Also
Close



