Gohana

पुलिस ने डीसीपी भारती डबास के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला ; शांति बनाए रखने की अपील की।

गोहाना :- नूंह में हुई हिंसा के बाद शहर में प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस ने डीसीपी भारती डबास के नेतृत्व में गुरुवार को शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों ने शहरवासियों से शांति बनाए रखने की भी अपील की। डीसीपी ने कहा कि लोग शांति बनाए रखने के लिए कानून व्यवस्था का पालन करें। अफवाह फैलाने वालों के बारे में पुलिस को सूचित करें। कानून व्यवस्था को भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button