Gohana

रोडवेज कर्मचारियों ने चालक व परिचालक का पे-ग्रेड 35400 रुपए करने की करी मांग

गोहाना :- बस अड्डा पर गुरूवार को ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के सदस्यों की मीटिंग हुई। मीटिंग में उन्होंने चालक व परिचालक का पे-ग्रेड 35400 रुपए करने की मांग की। मांगों को लेकर उन्होंने 17 अगस्त को दो घंटे काले झंडे व बल्ले लगाकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों का नेतृत्व राज्य प्रधान अशोक खोखर ने किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पे-ग्रेड बढ़वाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। रोडवेज चालकों और परिचालकों का पे-ग्रेड काफी कम है। ऐसे में कर्मचारियों को पैसे की किल्लत का सामना करना पड़ता है। 23 जून को परिवहन मंत्री के साथ हुई मीटिंग में उन्होंने प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने का आश्वासन भी दिया था, किन्तु अब तक पे ग्रेड बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं भेजा गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इसके अतिरिक्त वर्ष 2016 में भर्ती हुए चालकों को भी अब तक पक्का नहीं किया गया है। जबकि इन चालकों को भी भर्ती की तिथि से पक्का करने की मांग है। मांगों को लेकर कर्मचारियों की आठ अगस्त को मीटिंग होगी। मीटिंग में मांगों पर सहमति नहीं बनने पर 17 अगस्त को दो घंटे प्रदेश स्तर पर सभी बस अड्डा पर काले झंडे व बल्ले लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सुनील हुड्डा, रामेहर, जसबीर काद्यान, बिजेंद्र, सोनू, संजय कुलदीप आदि उपस्थित थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button