Gohana
किसानों ने गन्ने का पंजीकरण मिल प्रशासन द्वारा अपने स्तर पर करवाने की मांग को लेकर सीडीओ को ज्ञापन सोंपा
गोहाना :- शुगर मिल आहुलाना में किसानों ने बुधवार को गन्ने का पंजीकरण किसानों द्वारा करवाने पर एतराज जताया। किसानों ने गन्ने का पंजीकरण मिल प्रशासन द्वारा अपने स्तर पर करवाने की मांग को लेकर सीडीओ धर्मबीर काद्यान को ज्ञापन दिया। किसानों का नेतृत्व भाकियू के जिलाध्यक्ष अशोक लठवाल ने किया। शुगर मिल आहुलाना का पेराई सत्र 2023-24 नवंबर में शुरू होगा। इस बार शुगर मिल ने गन्ना डालने के लिए अन्य फसलों की तरह गन्ने का भी मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया है। उपमंडल के अधिकांश किसान फसलों को बचाने के लिए बरसाती पानी निकासी करवाने में व्यस्त हैं। ऐसे में किसान गन्ने का पंजीकरण नहीं करवा सकेंगे। मिल के पास गन्ने से संबंधित संपूर्ण डेटा उपलब्ध है। मिल प्रशासन अपने स्तर पर गन्ने का पंजीकरण करवाए।



