Gohana

कृषि विभाग के अधिकारियों. ने तीन दुकानों से खाद एवं रसायनिक दवा के भरे सैंपल

गोहाना :- कृषि विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को जींद रोड पर खाद, बीज एवं दवा की दुकानों पर विशेष छापेमारी की। अधिकारियों ने तीन दुकानों से खाद एवं रसायनिक दवा के सैंपल भरे। अधिकारियों ने विक्रेताओं के स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की। छापेमारी कृषि विभाग सोनीपत से डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पवन शर्मा के नेतृत्व में की गई। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन चला हुआ है। क्षेत्र में किसानों ने धान, गन्ना व कपास की फसलें लगाई हुई हैं। किसान फसलों को बीमारियों से बचाने के लिए रासायनिक दवाओं का प्रयोग करते हैं। कुछ दवा विक्रेता अधिक मुनाफे के लालच में किसानों को निम्न गुणवत्ता की दवा बेच देते हैं। किसानों को उच्च गुणवत्ता की दवा, खाद एवं बीज उपलब्ध करवाने के लिए ही छापेमारी की जा रही है। विक्रेता के पास अवैध व प्रतिबंधित दवाएं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button