Gohana
अराजकता फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखें।
गोहाना :- लघु सचिवालय में बुधवार को एसीपी सोमबीर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अराजकता फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखें। उन्होंने शहरवासियों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहरवासी किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों के बारे में पुलिस को सूचित करें। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने शहर में संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई है, ताकि स्थिति पर काबू किया जा सके।



