एसजीटी विश्वविद्यालय पहुंचा एचडीएफसी समूह का शीर्ष नेतृत्व
शिक्षा के भविष्य और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर मंथन

गुरुग्राम, (अनिल जिंदल) 4 सितंबर। एचडीएफसी ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी अनिल भावनानी ने बुधवार को एसजीटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन सिंह चावला से व्यक्तिगत मुलाकात कर विश्वविद्यालय की विकास यात्रा, बढ़ती शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचना संबंधी आवश्यकताओं तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में उच्च शिक्षा के बदलते परिदृश्य, बड़े शैक्षणिक संस्थानों की बढ़ती इंफ्रास्ट्रक्चर आवश्यकताओं तथा संस्थागत विकास के लिए मजबूत आधारभूत संरचना एवं प्रभावी वित्तीय नियोजन के महत्व पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, दीर्घकालिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को सहयोग प्रदान करने में संरचित वित्तीय समाधानों की संभावित भूमिका पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान अनिल भावनानी को विश्वविद्यालय में अपनाई जा रही आधुनिक शिक्षण एवं प्रशिक्षण पद्धतियों से अवगत कराया गया। उन्हें सिमुलेशन, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन सिंह चावला ने भावनानी का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अनुज जैन, रीजनल हेड तथा वीरेंद्र सकलानी, स्टेट हेड सहित अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह दौरा उच्च शिक्षा, तकनीकी नवाचार एवं संस्थागत इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में विचारों के सार्थक एवं रचनात्मक आदान-प्रदान का अवसर बना।


