Breaking NewsCrimeGohanaपुलिस प्रशासन

मादक पदार्थ तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को मादक पदार्थ चरस (वाणिज्य मात्रा) सहित किया गिरफ्तार,

न्यायालय मे पेश कर लिया पुलिस रिमाण्ड पर

 

गोहाना, 14 मार्च । जिले की क्राईम यूनिट गोहाना की पुलिस टीम ने मादक पदार्थ तस्करी की घटना मे संलिप्त आरोपी को मादक पदार्थ चरस (वाणिज्य मात्रा) सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जयपाल पुत्र इन्द्र निवासी गांव मुंडलाना जिला सोनीपत हाल निवासी सेक्टर-7, गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 13 मार्च 2026 को क्राईम यूनिट गोहाना की पुलिस टीम मे नियुक्त सहायक उप निरीक्षक राकेश अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पड़ताल हेतु गोहाना से जींद रोड, खन्दराई मोड़, गोहाना पर मौजूद था कि खुफिया जानकारी प्राप्त हुई कि जयपाल पुत्र इन्द्र निवासी गाँव मुंडलाना हाल सैक्टर-7 गोहाना चरस बेचने का काम करता है। जिसके पास काफी मात्रा में अवैध चरस है जो अपनी मोटरसाईकिल पर चरस बेचने के लिए मोर चौक की तरफ से जींद-गोहाना रोड की तरफ आएगा। अगर तुरन्त रेड की जाये तो चरस सहित काबू आ सकता है। जो प्राप्त सुचना के आधार पर पुलिस टीम नियमानुसार कार्यवाही करते हुये मोर चौक की तरफ से जींद रोड की तरफ आने वाले मिनी बाई पास रोड़, नई अनाज मंडी के पीछे, किसान कॉलोनी के सामने रोड पर नाका बन्दी शुरू की। जहां पर प्राप्त सुचना अनुसार मोर चौक की तरफ से एक शख्स मोटरसाईकिल पर आता दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने शक के आधार पर रुकवा कर मोटरसाइकिल सहित काबू किया और नाम पता पूछने पर शख्स ने अपना नाम जयपाल पुत्र इन्द्र सिंह निवासी गाँव मुंडलाना जिला सोनीपत हाल सैक्टर 7, गोहाना बतलाया। मोटरसाईकिल की टंकी पर शक्स की दोनों टांगों/गोडो के बीच पीले रंग की एक थैली रखी हुई थी। जो संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा शख्स जयपाल पुत्र इन्द्र उपरोक्त की नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी मे तलाशी ली गई। जयपाल उपरोक्त के पास मिली पीले रंग की थैली को चैक करने पर थैली के अन्दर काले रंग की प्लास्टिक की थैली में बत्ती नुमा चरस बरामद हुआ। जिसके बारे में पूछने पर जयपाल उपरोक्त ने भी बतलाया कि यह चरस है। बरामदशुदा चरस का कम्पयूटर कांटा से वजन करने पर चरस का काले व पीले रंग की थैली सहित कुल वजन 3 किलो 460 ग्राम हुआ। इस घटना का मादक द्रव्य पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

क्राईम युनिट गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक विकास ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना मे संलिप्त आरोपी जयपाल पुत्र इन्द्र निवासी गांव मुंडलाना जिला सोनीपत हाल निवासी सेक्टर-7, गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार पाँच दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

 

 

 

 

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button