Gohana
सर्व कर्मचारी संघ कल कर्मचारियों की मांगों को लेकर विधायकों से लेगा सहमती पत्र
गोहाना :- सर्व कर्मचारी संघ सोमवार को कर्मचारियों की मांगों को लेकर गोहाना हलके के विधायक जगबीर सिंह मलिक व बरोदा हलके के विधायक इंदुराज नरवाल से सहमति पत्र लेंगे। संघ की गोहाना इकाई के प्रधान रमेश अत्री व सचिव सुरेश यादव ने बताया कि विधायक जगबीर सिंह मलिक ने सोमवार को 11 बजे व विधायक इंदुराज नरवाल ने दोपहर 12.30 बजे का समय दिया है। उनके अनुसार विधायकों से कर्मचारियों की मांगों को लेकर बातचीत करने के लिए सर्व कर्मचारी संघ के जिला कमेटी व गोहाना, कथूरा और मुंडलाना ब्लॉकों की कमेटी प्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष व सक्रिय कर्मचारी नेता जाएंगे। इससे पहले सुबह साढ़े 9 बजे जींद रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू पार्क में इकट्ठे होंगे और उसके बाद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विधायकों से बातचीत करने के लिए जाएंगे और सहमति पत्र प्राप्त करेंगे।



