Gohana

कारगिल शहीदों की विधवाऔं, घायल सैनिको को बार ने किया सम्मानित

गोहाना :- कारगिल युद्ध विजय दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को गोहाना बार एसोसिएशन ने शनिवार को क्षेत्र के शहीदों की पत्नियों तथा अक्षम हुए सैनिकों को समारोहपूर्वक सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 85 नागरिकों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस राजबीर सहरावत थे। अध्यक्षता गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने की तथा संचालन
सुनील सहरावत, प्रदीप पांचाल और दलेल सिंह दूहन ने
किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सोनीपत के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद गोयल, सहायक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार,
गोहाना की एस.डी.जे.एम. खुशबू गोयल और जे.एम.आई.सी. संजय सिंह भी उपस्थित रहे।
कारगिल युद्ध की जिन वीरांगनाओं को पलकों पर बैठाया गया  महलाना गांव के स्व. लछमन सिंह की पत्नी शकुंतला देवी, पिनाना गांव के स्व. भीम सिंह की पत्नी सुनीता, रोहणा गांव के स्व. रवींद्र कुमार की मां मूर्ति देवी, रुखी गांव के स्व. सुखबीर सिंह की पत्नी चंदा देवी, भंडेरी गांव के स्व. महावीर सिंह की पत्नी शकुंतला देवी तथा बरोदा गांव के स्व. सतबीर मोर की पत्नी शीला देवी रहीं। कारगिल युद्ध में अक्षम हुए सैनिकों में कथूरा गांव के मामन चंद, माहरा गांव के राम कुमार और फरमाणा के रमेश चंद्र रहे।

रक्तदान शिविर में रक्त के संकलन के लिए गांव खानपुर कलां स्थित बी. पी. एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के रक्त बैंक की टीम पहुंची। इस शिविर में रक्तदान करने वाले 85 नागरिकों में से प्रत्येक को उपहार स्वरूप एक-एक पौधा भेंट किया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button