सोनीपत :- सोनीपत 9 से 15 अगस्त तक देशभर में मिट्टी को वंदन, वीरों को नमन कार्यक्रम किए जाएंगे। इसकी तैयारियों के दृष्टिगत केंद्र सरकार के गृह सचिव ने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उनके निर्देशानुसार उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि सोनीपत में यह कार्यक्रम भव्य रूप में मनायेंगे, जिसके लिए अधिकारी-कर्मचारी बेहतरीन तालमेल के साथ काम करें। विडियो कान्फ्रेंस के उपरांत उपायुक्त ललित सिवाच ने अपने कैंप कार्यालय में ही संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त सिवाच ने कहा कि गांवों में वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा पुलिस विभाग के शहीदों के परिजनों के साथ यह कार्यक्रम मनाया जाएगा। मिट्टी के साथ सेल्फी लेकर उसे मेरी माटी मेरा देश की वेबसाइट पर अपलोड करवाएंगे। इस दौरान अपनी माटी की रक्षा के संकल्प के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि देशभर से 7500 कलश लेकर राजधानी दिल्ली लेकर जाएंगे, जहां राष्ट्रीय स्तर पर समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल सिंह, उप-निगमायुक्त हरदीप सिंह, एक्सईएन कुलबीर सिंह, एक्सईएन जसबीर सिंह, डीआईओ विशाल सैनी, डीएसओ शर्मिला, पीओ संगीता गौड़, एडीआईओ विजय बल्हारा आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। सोनीपत. माटी वंदन कार्यक्रम के तहत दिशा निर्देश देते हुए डीसी
Related Articles
देश में किसी भी कीमत पर अराजकता फैलने नहीं दी जाएगी, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत बन गई है : डॉ. अरविंद शर्मा
7 days ago
गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार
1 week ago

