Breaking NewsGohanaPoliticsनगर परिषदबीजेपी
चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने खानपुर मंडल अध्यक्ष के कार्यालय पर देखा केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण


गोहाना, 02 फरवरी : कल खानपुर मंडल अध्यक्ष के कार्यालय में टीवी पर केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखा गया। बजट प्रस्तुति के उपरांत पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर बजट के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस चर्चा के दौरान बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्ग एवं व्यापारियों के लिए किए गए प्रावधानों पर विचार-विमर्श किया गया तथा इसे विकास को गति देने वाला और जनहित में लिया गया महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने का संकल्प लिया और संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।



