AdministrationBreaking NewsSonipat

18 फरवरी को जीवीएम गर्ल्स काॅलेज में होगा रोजगार मेले का आयोजन

रोजगार मेले में 35 प्रतिष्ठित कंपनियां लेगी भाग, प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा मेला

 

सोनीपत, 16 फरवरी। जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार विभाग द्वारा जीवीएम गर्ल्स कॉलेज के सहयोग से 18 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के आयोजन बुधवार को प्रातः 9 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में लगभग 35 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर तथा आईटीआई योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित समय पर आए। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के सफल आयोजन हेतु कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक कर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

इस दौरान अध्यक्ष जीवीएम संस्था डॉ. ओपी परूथी, प्रिंसिपल डॉ. मंजुला स्पाह, प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. परवीन शर्मा व सुमित कुमार उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button