वाई ब्रेक के दौरान लघु सचिवालय में करवाया गया योग
कार्यस्थल पर तनाव मुक्त व फिर से ध्यान केंद्रित करने के मकसद से करवाया गया योग


सोनीपत, 16 फरवरी। लघु सचिवालय, सोनीपत में सोमवार को अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर योग अभ्यास कर तनाव मुक्त रहने का संदेश दिया। मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा पांच मिनट का ‘वाई ब्रेक’ आयोजित किया गया। इस पहल का मकसद कर्मचारियों को काम के दौरान तनाव से राहत दिलाना, उन्हें तरोताजा रखना और दोबारा ध्यान केंद्रित करने में मदद करना रहा।
योग ब्रेक के दौरान कर्मचारियों को कुर्सी पर बैठकर गर्दन के व्यायाम कराए गए। इसमें कुर्सी पर बैठे-बैठे ताड़ासन सहित अन्य सरल योग आसनों का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी सुभाष चंद्र, एसीपी राजदीप मोर, डीआरओ सुशील शर्मा, डीडीपीओ मनीष मलिक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने योग सहायकों सरिता, पिंकी, कृष्णा व दर्वेश के निर्देशन में उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।
