लोकसभा दिल्ली में बजट सत्र का अवलोकन करने पहुंचे हरियाणा कांग्रेस प्रतिनिधि
एडवोकेट मनोज गोहाना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कार्यवाही देखी

गोहाना, लोकसभा, नई दिल्ली में आयोजित बजट सत्र को प्रत्यक्ष रूप से देखने एवं सुनने का अवसर हरियाणा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को प्राप्त हुआ। प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनोज गोहाना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संसद की कार्यवाही का अवलोकन किया और बजट सत्र की महत्वपूर्ण चर्चाओं को सुना। इस अवसर पर एडवोकेट विनोद मलिक, एडवोकेट राजीव चोपड़ा, कृष्ण दहिया तथा सूबेदार जोरा सिंह भी साथ उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संसद की कार्यप्रणाली, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा तथा बजट से संबंधित प्रावधानों को गंभीरता से सुना।
एडवोकेट मनोज गोहाना ने कहा कि लोकतंत्र के सर्वोच्च मंच पर चल रही कार्यवाही को निकट से देखने का अनुभव अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों और संसदीय परंपराओं को समझने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। प्रतिनिधिमंडल ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने और जनहित के मुद्दों पर व्यापक दृष्टिकोण प्राप्त करने की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।



