Breaking NewsEducationGohana

जे एल एन स्कूल, गोहाना में बेबी शो एवं स्कॉलरशिप टेस्ट का भव्य आयोजन

गोहाना, 14 फरवरी : गोहाना के गुढ़ा रोड स्थित जे एल एन स्कूल में बेबी शो एवं स्कॉलरशिप टेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बच्चों एवं अभिभावकों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन विद्यालय प्रबंधक श्रीमती कृष्णा देवी के संरक्षण में हुआ। संचालन एमडी श्री सुनील शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. सचिन शर्मा द्वारा किया गया। बेबी शो का संचालन उप-प्राचार्य सूरत शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जबकि कार्यक्रम के सफल समन्वय में कोऑर्डिनेटर रितु भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात डॉ. गौरव अत्री, एमडी अत्री डायग्नॉस्टिक उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अभिभावकों को बच्चों से अत्यधिक अपेक्षाएँ न रखते हुए उनका आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए तथा उनकी रुचि के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने चाहिए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बेबी शो में दो से पाँच वर्ष तक के बच्चों ने डांस, सिंगिंग, एक्टिंग एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

प्रथम स्थान: सिया एवं दीत्या संयुक्त रूप से, द्वितीय स्थान पर अनाया, तृतीय स्थान पर कनिष्क रहे , बेस्ट पेरेंट्स परफॉर्मेंस अवॉर्ड इंदु शर्मा को रहा । सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

वहीं पीपी-2 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने स्कॉलरशिप टेस्ट में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्धारित पंजीकरण संख्या से अधिक विद्यार्थियों के पहुँचने के बावजूद विद्यालय प्रशासन ने सभी का उसी समय पंजीकरण कर परीक्षा सम्पन्न कराई, जिससे कोई भी विद्यार्थी अथवा अभिभावक निराश न हो।

प्राचार्य डॉ. सचिन शर्मा ने बताया कि यह स्कॉलरशिप टेस्ट विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय रामकुमार शर्मा जी की पावन स्मृति में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय अनुशासन और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान है, जहाँ से अनेक विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं और सामाजिक रूप से सशक्त भूमिका निभा रहे हैं। विद्यालय द्वारा आयोजित इस टेस्ट और बेबी शो के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर अभिभावकों को भी नई दिशा देने का कार्य किया गया है।

कार्यक्रम की सफलता में अभिभावकों के साथ-साथ विद्यालय के समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे प्रेरणादायी एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button