Gohana

23 दिन बाद लौटे क्लर्क तो तहसील में रजिस्ट्रीँयाँ शुरू एक दिन में 52 रजिस्ट्री ; पहले रोज होती थी 35 रजिस्ट्रियां

गोहाना :- प्रदेश सरकार के नो वर्क-नो पे के आदेश का असर क्लर्कों की हड़ताल पर दिखने लगा है। क्लर्क अपनी ड्यूटी पर आना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को तहसील कार्यालय में आरसी (रजिस्ट्री क्लर्क) के ड्यूटी पर लौटने से 23 दिन बाद रजिस्ट्री शुरू हुई और एक ही दिन में 52 रजिस्ट्री हुई। जबकि पहले औसतन 35 रजिस्ट्री रोज होती थी। नप कार्यालय में अभी क्लर्कों ने ड्यूटी जॉइन नहीं की है। इसके चलते 800 से अधिक फाइलों की पेंडेंसी हो गई है। अधिकारी ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाकर आवेदन लेकर हड़ताल खत्म होते ही उन्हें पूरा करने का आश्वासन दे रहे हैं।

क्लर्क वेतनमान की विसंगति को लेकर लंबे समय से हड़ताल कर रहे हैं। इनमें तहसील व नगर परिषद (नप) कार्यालय के क्लर्क भी हैं। दोनों मुख्य कार्यालयों में आमजन के सीधे कार्य जुड़े हैं। तहसील में रजिस्ट्री बंद हो गई थी, जबकि नप कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स, एनओसी समेत अन्य कार्य रुक गए हैं। तहसील में हर रोज करीब 35 रजिस्ट्री होती है। नप कार्यालय में 50 से अधिक लोग कार्यों को लेकर पहुंचते हैं। हालांकि नप अधिकारियों ने आमजन की सुविधा के लिए कार्यालय में ऑपरेटर व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी जरूर लगाई है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

^क्लर्कों की हड़ताल के चलते फाइलें पास नहीं हो पा रही है। इस बीच लोगों के आवेदन लिए जा रहे हैं, जिसके लिए दो अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। क्लर्कों के ड्यूटी पर लौटते ही पेंडेंसी फाइलों को जल्द ही पास करा दिया जाएगा। ताकि लोगों को राहत मिल सके। – कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, गोहाना ।

आरसी के ड्यूटी पर आते ही शुरू करा दी रजिस्ट्री : तहसील कार्यालय में क्लर्कों की हड़ताल के चलते रजिस्ट्री नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को आरसी के ड्यूटी पर लौटते ही रजिस्ट्री शुरू करा दी थी। ऐसे में दिनभर तहसील कार्यालय में 52 रजिस्ट्री की गई। डॉ. प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार, गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button