Gohana

तेज बारिश से बरोदा और छपरा गांव में तालाब हुए ओवरफ्लो ; गलियों और घरों में घुसा पानी

गोहाना :- तेज बारिश से बरोदा और छपरा गांव में तालाब ओवरफ्लो हो गए और पानी गांव की गलियों और घरों में घुस गया है। मंगलवार रात हुई तेज बारिश से समस्या और बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा जल निकासी का ठीक प्रबंध न किए जाने से समस्या आई है। ज्यादा बरसात होने से तालाब का पानी उनके घरों के अंदर रखा सामान खराब हो जाएगा। हालात यह है कि बरोदा गांव में मुख्य सड़क पर भी पानी भर गया है। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीण राजीव, अशोक, जितेंद्र, परवीन, सुरेश का कहना है कि उनका गांव लो लाइन एरिया में है। गांव के नजदीक आबादी एरिया में तालाब हैं। बरसात से तालाबों में पानी का स्तर बढ़ गया है। तालाब का पानी गांव की गलियों मुख्य सड़क और घरों के आंगन में भर गया है। ग्रामीणों को आने जाने के लिए गलियों में भरे तालाब के पानी के अंदर से गुजरना पड़ता है। गलियों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। गांव की गलियों और तालाब का स्तर एक जैसा हो गया है। गांव के तालाब के पास रिहायशी एरिया है। गलियों में पानी के कारण तालाब का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे में छोटे बच्चे तालाब के गहरे पानी में डूब सकते हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button