Gohana

बड़ौता में किराना की दुकान में लगी आग

गोहाना :- बड़ौता गांव में अज्ञात कारणों से ​किराना की दुकान में आग लग गई। दुकान संचालक विकास ने गांव के ही युवक ऋषि पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया। विकास ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकास ने बताया कि गांव में उसकी कनफेक्शनरी की दुकान है। मंगलवार रात को वह करीब 9:45 बजे दुकान को बंद कर घर चला गया था। बुधवार सुबह वह दुकान पर गया। दुकान में आग लगने के कारण अधिकांश सामान जला हुआ था।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button