Gohana

ड्रेन-आठ में यमुना नदी का पानी छोड़ा ; खेतों से पानी की निकासी बंद

गोहाना :- उपमंडल की ड्रेन-आठ में यमुना नदी का पानी छोड़ा जा रहा है। इससे इसके पानी का स्तर बढ़ गया है और खेतों से पानी की निकासी बाधित हो गई है। अधिक होने से उसका पानी सहायक ड्रेनों में आना शुरू हो गया। इसे रोकने को सहायक ड्रेनों के गेट बंद कर दिए। इससे ड्रेनों का पानी वापस खेतों में आना शुरू हो गया। ड्रेनों से पानी की निकासी न होने पर विभाग ने कई गांवों के खेतों में लगाए पंपसेट भी बंद करवा दिए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आंटा से शुरू से शुरू होने वाली ड्रेन नंबर आठ उपमंडल की मुख्य ड्रेन है। 1600 क्षमता वाली इस ड्रेन में कई छोटी एवं बड़ी ड्रेनें भी इसमें मिलती हैं। बारिश में इसमें यमुना कैनाल का पानी छोड़ा जाता है। यमुना में फिर उफान आने से इसका पानी भी ड्रेन आठ में छोड़ा जा रहा है। इससे इसका जल स्तर क्षमता से ज्यादा होने से सहायक ड्रेनों पानी वापस आने लगा और यहां से खेतों में भरना शुरू हो गया है। इसके बाद खेतों से ड्रेनों में पानी निकासी के लिए बनवासा, कथूरा आदि गांवों में पंपसेट बंद करवा दिए। खेतों से पानी निकासी के लिए सिंचाई विभाग के पास 83 मोटर हैं, जो किसानों को अलॉट कर दी गई हैं। लेकिन किसानों के आवेदन लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को करीब दस गांवों के किसान सिंचाई विभाग के कार्यालय पहुंचे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button