Gohana

आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा ने मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि मनाई।

गोहाना :- पुराना अड्डा स्थित शहीद स्मारक पर आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि मनाई। उन्होंने डॉ. कलाम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता आजाद सिंह डांगी ने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। उन्होंने कई मिसाइल बनाई, जिससे उन्हें मिसाइल मैन कहा जाने लगा। डॉ. कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति भी बने। इसके बाद उन्होंने शिक्षा क्षेत्र को चुना। डॉ. कलाम देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेकर देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सुरेश सेतिया, हरभगवान चोपड़ा, भारत भूषण, रमेश मेहता, राजपाल कश्यप, कश्मीरी लाल, सलीम अहमद तथा शानू आदि उपस्थित थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button