Gohana

विधायक इंदुराज नरवाल ने किया जल भराव का निरीक्षण

गोहाना :- बरोदा हल्का विधायक इंदुराज नरवाल ने गुरुवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर जलभराव का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। किसानों ने विधायक से खेतों से पानी की निकासी तेजी से करवाने की मांग की। विधायक ने संबंधित विभागों के आधिकारियों को पानी की निकासी का कार्य तेजी से करवाने के निर्देश दिए। विधायक नरवाल ने गुरूवार को रिंढाणा, धनाना, छपरा, बनवासा, कैहल्पा, कथूरा, मिर्ज़ापुरखेड़ी, मदीना, आहुलाना, भैंसवान खुर्द, माहरा आदि गांवों का दौरा किया। विधायक नरवाल ने कहा कि खेतों में पानी का स्तर चार से पांच फीट तक है। अधिक जलभराव से किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। वहीं कुछ गांवों में खेतों व तालाब का पानी घरों तक पहुंच गया है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस अवसर पर बीडीपीओ कथूरा ब्लॉक अंकुर, एसडीओ रजित मलिक, सतीश, बिजली निगम से एसडीओ कपिल यादव आदि उपस्थित थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button