Gohana
बरसात से खराब हुई फसलों का मुआवजा लेने के लिए विभाग के क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं किसान
गोहाना :- कृषि विभाग से एसडीओ राजेंद्र मेहरा ने कहा कि अधिक जलभराव के कारण किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। विभाग द्वारा बरसात से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं किसान भी बरसात से खराब हुई फसलों का मुआवजा लेने के लिए विभाग के क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए किसानों को पहले मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पंजीकरण होने के बाद ही क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किसान की फसल पंजीकृत हो सकेगी और मुआवजा मिल सकेगा।



