Gohana
गोहाना के जौली गांव में स्कूल में गया नाबालिग छात्र लापता
गोहाना :- जौली गांव में अपने घर से स्कूल में गया नाबालिग छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इसको लेकर उसके पिता ने सदर थाना में शिकायत दी। जौली गांव निवासी प्रेम ने पुलिस को बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा बलराज 22 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे गांव के राजकीय स्कूल में गया था। जो छुट्टी के बाद घर वापस नहीं आया। इस पर उसने अपनी पत्नी के साथ स्कूल में जाकर बलराज के बारे में पूछा तो अध्यापकों ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे स्कूल से चला गया था। प्रेम के अनुसार उन्होंने बलराज की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी के आधार पर पुलिस ने नाबालिग छात्र की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।



