Gohana

शोधार्थियों को अनुसंधान के लिए माप के पैमाने निर्माण करने के लिए किया प्रशिक्षित

गोहाना :-बीपीएस महिला विवि में चल रही साप्ताहिक कार्यशाला में दूसरे दिन दिल्ली के गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि की प्रो. पूजा खत्री मुख्य वक्ता रही। इस दौरान उन्होंने शोधार्थियों को अनुसंधान के लिए माप के पैमाने, साक्षात्कार के लिए प्रश्नावली तैयार करने और अनुसंधान के लिए कारक विश्लेषण का उपयोग करके पैमाने का निर्माण करने के लिए प्रशिक्षित किया। इसके साथ ही उन्होंने अनुसंधान के लिए डेटा इकट्ठा करने के लिए उपयुक्त उपकरण विकसित करने के लिए साहित्य की गहनता से समीक्षा करने के बारे में मार्गदर्शन किया। वहीं कुलपति प्रो. सदेश ने कहा कि विवि में अनुसंधान को बढ़ावा देने और अनुसंधान के माध्यम से समाज में योगदान देने के लिए महिला विवि सदैव समर्पित है। ऐसे प्रयासों के माध्यम से अनुसंधान में नवीनतम विकास को सीखने के लिए सर्वोत्तम अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button