Gohana

गोहाना के मुगलपुरा रोड का नाम अब होगा सुभाष कत्याल मार्ग

गोहाना :- गोहाना के मुगलपुरा रोड का नाम अब सुभाष कत्याल मार्ग होगा। यह स्वीकृति नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने दी। वह धर्मशाला में प्रतिष्ठित नागरिकों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। बैठक की अध्यक्षता एच. वी. पी. एन. के रिटायर्ड एस.ई. विजय कत्याल ने की। विजय कत्याल दिवंगत सुभाष उर्फ टीटू कत्याल के बड़े भाई हैं।

कत्याल परिवार ने ही मुगलपुरा रोड पर टीटू की याद में टीटू धर्मशाला बना रखी है। इसी धर्मशाला के बाहर लंबे समय से पंजाबी रामलीला का मंचन होता आ रहा है। 1981 में 24 दिसंबर को सुभाष उर्फ टीटू का केवल 20 साल की उम्र में देहावसान हो गया था। वह कबड्डी के बहुत अच्छे खिलाड़ी थे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

टीटू धर्मशाला में हुई बैठक में नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक, नगर पार्षद आजाद सिंह मलिक और अंजू कालड़ा समेत विभिन्न नगर पार्षद पहुंचे। बैठक में नागरिकों ने नगर परिषद की चेयरपर्सन से आग्रह किया कि टीटू धर्मशाला के कोने पर टीटू की प्रतिमा स्थापित की जाए तथा चौक का नामकरण सुभाष कत्याल चौक किया जाए। यह भी मांग हुई कि मुगलपुरा का भी नाम बदल कर सुभाष कत्याल नगर कर दिया जाए।

इस अवसर पर अरुण बड़ौक, परीक्षित कत्याल, श्याम मेहता, रविंद्र ढल्ल, कृष्ण गोपाल चिंदा, विनोद निझावन, गौरव कत्याल, वेद प्रकाश मेहता, वेद प्रकाश मेहता, यश मल्होत्रा आदि भी उपस्थित रहे।
सूत्रों के अनुसार मुगलपुरा रोड का नामकरण सुभाष कत्याल मार्ग करने का विधिवत बोर्ड 29 जुलाई को लगाया जा सकता है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button